Do you have any queries?

or Call us now at 9982-782-555

;
back-arrow-image Search Health Packages, Tests & More

Language

ब्लड प्रेशर रीडिंग समझें बीपी चार्ट के साथ

110432 Views

0

संपूर्ण सेहत के लिए बीपी (ब्लड प्रेशर) एक अहम माप है और यह ह्रदय की संपूर्ण सेहत को समझने में भी अहम भूमिका निभाता है। उम्र के हिसाब से ब्लड प्रेशर चार्ट को समझना स्वास्थ्य कर्मियों के साथ साथ आम लोगों के लिए भी समान रूप से जरूरी होता है। ब्लड प्रेशर की नॉर्मल रेंज को समझकर, हम जीवन के अलग अलग पड़ाव पर ह्रदय की सेहत को समझने, उस पर निगरानी बनाए रखने, और उसे प्रबंधित करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी देता है। इस ब्लॉग में उम्र के आधार पर ब्लडप्रेशर चार्ट को समझना सखिाया गया है, जिसमें नॉर्मल रेंज को समझने के महत्व और अच्छे ब्लड प्रेशर प्रोफ़ाइल को बनाए रखने के तरीकों के बारे में बात की गई है। यहां उम्र आधारित बीपी चार्ट भी दिया गया है।

ब्लड पे्रशर की परिभाषा

चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए, मूल बातें जानना बेहद जरूरी है। ब्लड प्रेशर ब्लड वेसल की दीवारों पर ब्लड सर्कुलेशन के समय ब्लड की तरफ से लगाए जाने वाले जोर को मापता है। इसे दो मापों में देखा जाता है: सिस्टोलिक और डायस्टोलिक प्रेशर। सिस्टोलिक प्रेशर ह्रदय के सिकुड़ने पर पड़ने वाले अधिक्तम दबाव की माप है, वहीं डाएस्टोलिक प्रेशर दो धड़कनों के बीच ह्रदय के आराम करने पर न्यूनतम आर्टीरियल प्रेशर को दर्शाता है।

ब्लड प्रेशर पर उम्र का प्रभाव

कई अध्ययनों से पता चला है कि समय के साथ ब्लड प्रेशर में बदलाव आने लगता है, जो उम्र के साथ होने वाले शारीरिक बदलाव के कारण होता है। बचपन और किशोरावस्था में कार्डियोवेस्कुलर सिस्टम में विकास होने के कारण सामान्य तौर पर ब्लड प्रेशर बढ़ता है। हालांकि, जवान होने और उम्र बढ़ने पर ब्लड प्रेशर की सख्त निगरानी बेहद जरूरी हो जाती है।

उम्र के अनुसार सामान्य ब्लड प्रेशर रेंज

किसी व्यक्ति के ह्रदय के स्वास्थ्य की स्थिति का सटीक आकलन करने के लिए स्वास्थ्य कर्मी उम्र के अनुसार वर्गीकृत ब्लडप्रेशर चार्ट का सहारा लेते हैं। इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि स्रोत के आधार पर सामान्य रेंज में थोड़े बदलाव हो सकते हैं: इसलिए ब्लड पे्रशर को मापते समय व्यक्ति को अलग अलग संदर्भों पर विचार करना चाहिए। एक सामान्य गाइड के तौर पर, एक वयस्क के सामान्य ब्लड प्रेशर में सिस्टोलिक प्रेशर 120mm Hg से कम और डाएस्टोलिक प्रेशर 80 mm Hg से कम रहता है।

अलग अलग आयु वर्ग के लिए ब्लड प्रेशर चार्ट

अगर आप उम्र के हिसाब से ब्लड प्रेशर चार्ट देखना चाहते हैं, तो नीचे दिया चार्ट आपकी मदद कर सकता है:

Age Group

आयु वर्गु

Men

पुरुष

Women

महिला

18-39 साल

119/70 mm Hg

110/68 mm Hg

40-59 साल

124/77 mm Hg

122/74 mm Hg

60+ साल

133/69 mm Hg

139/68 mm Hg

अलग अलग आयु वर्ग के हिसाब से कुछ और जानकारियां नीचे दी गई हैं:

युवावस्था (18-39 साल)

इस आयु वर्ग में, ब्लड प्रेशर सामान्य बना रहता है, जिसमें ज्यादातर लोग पहले बताई गई रेंज में आते हैं। हालांकि, किसी प्रकार की असामान्य स्थिति का पता लगाने के लिए ब्लड प्रेशर मापते रहना जरूरी है।

मध्यम आयु वर्ग के वयस्क (40-59 साल)

व्यक्ति के मध्यम आयु वर्ग में आने पर ब्लड प्रेशर धीरे धीरे बढ़ना शुरू हो सकता है। इस आयु वर्ग में जीवनशैली में बदलाव, जैसे डाएट और एक्सरसाइज, ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

अन्य वयस्क (60+ साल)

जीवन के आगे के सालों में ब्लड प्रेशर और भी बढ़ने की संभावना रहती है। ब्लड पे्रशर को मापते रहना इस दौरान और भी जरूरी हो जाता है क्योंकि ब्लड प्रेशर न मापे जाने पर ह्रदय रोग जैसी परिस्थितियां खड़ी हो सकती हैं।

सामान्य रेंज को समझने का महत्व

उम्र के आधार पर सामान्य ब्लड प्रेशर रेंज को समझने से, व्यक्ति पैटर्न समझ सकता है, संभावित स्वास्थ्य जोखिमों का पता लगा सकता है, और ह्रदय की सेहत दुरुस्त रखने के लिए उचित कदम उठा सकता है। ह्रदय रोगों से बचने और जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से ब्लड प्रेशर मापना, अच्छी जीवनशैली अपनाना, और चिकित्सकीय उपचार लेना बेहद जरूरी होता है।

उम्र आधारित ब्लड प्रेशर में संभावित चिंताएं

उम्र आधारित ब्लड प्रेशर में संभावित चिंताओं के बारे में नीचे बताया गया है:Ñ

किशोरावस्था और युवावस्था

ब्लड प्रेशर बढ़ना उन तमाम शारीरिक बदलावों में से एक है जो व्यक्ति के अंदर किशोरावस्था में आते ही होना शुरू हो जाते हैं। हॉर्मोन में बदलाव, शारीरिक विकास और जीवनशैली जैसे भोजन की गलत आदतें और कम शारीरिक श्रम के कारण इसमें इजाफा होता है। इस आयु वर्ग में हाइपर टेंशन की समस्या अब बढ़ने लगी है, जो बढ़ते मोटापे और व्यायाम में कमी के कारण हो सकता है। इस तरह के पैटर्न अच्छी जीवनशैली चुनने और समय रहते अहतियात बरतने की ओर इशारा करते हैं ताकि किशोरावस्था में हाइपरटेंशन की समस्या से बचा जा सके।

मध्यम आयु वर्ग के वयस्क

उम्र बढ़ने के साथ, ब्लड वेसेल में होने वाले बदलाव और ब्लड वेसेल में इलास्टिसिटी के कारण, मध्यम आयु वर्ग के लोगों को अक्सर ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है। अगर ब्लड प्रेशर को बढ़ने से न रोका गया तो ह्रदय रोग, स्ट्रोक और अन्य कार्डिओवेस्कुलर समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। इस आयु वर्ग में सही ब्लड प्रेशर बनाए रखने के लिए लगातार ब्लड प्रेशर पर निगरानी बनाए रखना, पौष्टिक आहार लेना, व्यायाम करते रहना और तनाव दूर करने के तरीकों पर काम करना जरूरी है।

बुजुर्ग

आर्टरी वॉल में बदलाव होने और इलास्टिसिटी घटने के कारण, इस आयु वर्ग के लागों में ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या बनी रहती है। उम्र के साथ ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और इससे कार्डिओवेस्कुलर समस्याओं, स्ट्रोक और रीनल इंपेयरमेंट का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, इसके कई सबूत हैं कि इस बुजुर्ग व्यक्ति में हाइपर टेंशन का इलाज करने से इन तमाम खतरों को कम किया जा सकता है। इसलिए ब्लड प्रेशर की नियमित जांच, समस्या के अनुरूप उपचार और जीवनशैली में बदलाव से बुजुर्गों में उम्र के कारण होने वाली ब्लड प्रेशर समस्याओं के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है।

ब्लड टेस्ट बुक करें

निष्कर्ष

संपूर्ण सेहत को दुरुस्त रखने और ब्लड प्रेशर को सामान्य रेंज में बनाए रखने में उम्र और लिंग आधारित ब्लड प्रेशर चार्ट आपकी मदद करेगा। इसका इस्तेमाल करके, व्यक्ति अपने ब्लड प्रेशर प्रोफ़ाइल को बनाए रखने के लिए उचित कदम उठा सकेंगे, जिससे संभावित कार्डिओवेस्कुलर समस्याओं का खतरा कम हो सकेगा। इस जानकारी के साथ स्वास्थ्य कर्मी अलग अलग आयु वर्ग के हिसाब से उपचार देकर कार्डिओवेस्कुलर सेहत को बेहतर बना सकते हैं। इसलिए, उम्र के आधार पर सामान्य ब्लड प्रेशर रेंज के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे व्यक्ति अपनी कार्डिओवेस्कुलर सेहत को दुरुस्त रख सकता है।

अगर आप ब्लड प्रेशर की जांच करवाना चाहते हैं, तो मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर एक बेहतरीन विकल्प है। मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर सेंटर कुशल और जानकार कर्मचारियों के साथ स्वच्छ और आरामदायक वातावरण में व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं मुहइया करवाता है। मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर उन्नत तकनीक और अनुभवी पेशेवरों की मदद से कुशल और सटीक ब्लड प्रेशर जांच और अन्य चिकित्सा जांचों की सुविधा देता है। हमारे पास एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म भी है जो ग्राहकों को अपॉइंटमेंट बुक करने और तुरंत भुगतान करने की अनुमति देता है। सुविधाजनक शुरुआती घंटों और मित्रवत कर्मचारियों के साथ, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर सेंटर अपने ब्लड प्रेशर की जांच कराने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति के लिए एक बढ़िया विकल्प है।

आखिरी शब्द

·         18-39 आयु वर्ग के पुरुषों के लिए 119/70 mm Hg और महिलाओं के लिए 110/68 mm Hg स्वस्थ्य ब्लड प्रेशर रेंज है।

·         40-56 आयु वर्ग के पुरुषों के लिए 124/77 mm Hg और महिलाओं के लिए 122/74 mm Hg स्वस्थ्य ब्लड प्रेशर रेंज है।

·         60+ आयु वर्ग के पुरुषों के लिए 133/69 mm Hg और महिलाओं के लिए 139/68 mm Hg स्वस्थ्य ब्लड प्रेशर रेंज है।

Talk to our health advisor

Book Now

LEAVE A REPLY

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Tests

Choose from our frequently booked blood tests

TruHealth Packages

View More

Choose from our wide range of TruHealth Package and Health Checkups

View More

Do you have any queries?